इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खजराना थाना क्षेत्र में गरबा आयोजन के दौरान नाम बदलकर शामिल हुए एक मुस्लिम युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक गरबा पंडाल में “राहुल” नाम से घुसा था। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसकी पहचान पत्र (ID) मांगी और पूछताछ की, तो युवक ने शुरुआत में अपना नाम राहुल बताया।
सख्त पूछताछ के बाद युवक ने अपना असली नाम हामिद रजा बताया। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पीटने की कोशिश की और तत्पश्चात खजराना पुलिस को सूचना देकर युवक को उनके हवाले किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Users Today : 42
Total Users : 18472
Views Today : 196
Total views : 33936
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 10:21 am