बुढ़लाडा: कहते हैं किस्मत कब किसका रुख बदल दे, कोई नहीं जानता। ऐसा ही हुआ बुढ़लाडा ब्लॉक के गांव राम नगर भठलां के किसान धीरा सिंह के साथ।
जानकारी के अनुसार, धीरा सिंह शनिवार सुबह घर का राशन लेने बुढ़लाडा शहर पहुंचा था। इसी दौरान जब वह बस स्टैंड के पास बने राज लॉटरी स्टॉल से गुजरा तो अचानक उसने राशन लेने की बजाय 50 रुपये की एक लॉटरी टिकट खरीद ली। किसे पता था कि यह टिकट उसकी जिंदगी बदल देगी।
लॉटरी खुलने पर धीरा सिंह को पूरे 21 लाख रुपये का इनाम मिला। किसान ने बताया कि घर की आर्थिक हालत खराब चल रही थी और परेशानियां घेर रखी थीं। लेकिन भगवान की मर्जी से यह इनाम मिलते ही परिवार की सारी चिंताएं दूर हो गईं। धीरा सिंह ने राजश्री लॉटरी प्रबंधन का धन्यवाद किया और परमात्मा का भी शुक्राना अदा किया। लॉटरी की खबर मिलते ही पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल बन गया।


Users Today : 30
Total Users : 18352
Views Today : 44
Total views : 33634
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 6:49 am