शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले के साथ एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अजनाला इलाके में बाढ़ पीड़ितों से मिलने जा रहे सुखबीर सिंह बादल के काफिले की एक तेज रफ्तार पुलिस बस से टक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान पुलिस बस के पीछे आ रही एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की गाड़ी भी बस से टकरा गई और इसके आगे चल रही फॉर्च्यूनर कार की भी टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना अजनाला के बिछोहा गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह बादल बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के लिए पहुंचे थे। घटना के मौके पर इस रास्ते भारी जाम लग गया और सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के समय सुखबीर सिंह बादल काफिले के साथ मौजूद थे या नहीं।


Users Today : 30
Total Users : 18352
Views Today : 44
Total views : 33634
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 6:48 am