पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में आई भारी बारिश और बाढ़ के दौरान कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 60 लोगों की मौत हुई।
चीमा ने कहा कि कांग्रेस केवल फोटोशूट के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में गई और हमेशा की तरह लोगों की मौत पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए ‘रंगला पंजाब’ फंड बनाया, जिसमें देश-विदेश में रहने वाले लोगों ने योगदान दिया।
हरपाल चीमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों से अपील की कि पंजाब को बाढ़ राहत के लिए फंड न दिया जाए। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री मान का सपना है पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाना, जबकि कांग्रेस चाहती है ‘कंगला पंजाब’। आम आदमी पार्टी की सरकार केवल तीन साल में पंजाब की तरक्की के लिए काम कर रही है।”


Users Today : 30
Total Users : 18352
Views Today : 44
Total views : 33634
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 6:48 am