फिरोजपुर: एडीसी जनरल फिरोजपुर अमित सरीन ने राशन कार्ड धारकों की EKYC के संबंध में खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग और सीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित में EKYC का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए और उनकी देय प्रोत्साहन राशि उनके खातों में तुरंत जमा करवाई जाए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि गांवों/कस्बों में मुनादी कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग अपना EKYC करवा सकें और उन्हें उचित लाभ मिल सके। बैठक में डीएफएससी जितिन वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ऋचिका नंदा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।


Users Today : 30
Total Users : 18352
Views Today : 44
Total views : 33634
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 6:49 am