देवास : वीरवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी देवास जिले के टौंकखुर्द में पहुंचे। इस मौके पर वो झरनेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य चुनरी यात्रा में शामिल हुए। लेकिन इसी दौरान जीतू पटवारी का एक अलग रुप देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल जीतू पटवारी ने भौरांसा स्थित पशु हाट में खुद भैंस का दूध निकाला । जीतू को भैंस दुहते देख लोग भी हैरान रह गए। कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष ने बड़े ही अच्छे ढंग से भैंस से दूध निकाला और लोगों में चर्चा का विषय बन गए। भैंस से दूध निकालने के बाद जीतू ने कहा कि बीजेपी ने दुध पर 5 रुपये बोनस देने की बात की थी लेकिन नहीं दिया जो वादाखिलाफी है।
आपको बता दें कि चुनरी यात्रा में PCC चीफ जीतू पटवारी के साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल हुए। जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों को जो सब्जबाग दिखाए हैं जो वादे पूरे करे यहीं माँ से प्रार्थना की है। हम लोगों के लिए लड़ेंगे, विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और वोट चोरो को कुर्सी को छोड़ने को मज़बूर करेंगे।


Users Today : 42
Total Users : 18472
Views Today : 185
Total views : 33925
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 9:58 am