• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कोर्ट की रोक के बावजूद सरकारी जमीन पर चल रहा है कॉलोनी का काम   राष्ट्रीय राजनीति में आई NCPI, TMC के बागियों ने दिया विस्तार भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स डिक्लेरेशन वैश्विक कृषि सहयोग का घोषणा पत्र - शिवराज सिंह बिना परमिशन के खड़ी कर दी 5 मंजिला ईमारते मप्र के 13 अधिकारी IAS और 9 IPS बनेंगे चालू वित्तीय वर्ष में बिजली चोरी के 7600 से अधिक प्रकरण अग्रिम कर 30 जून तक भरने पर 6 टका छूट श्रमिको को नशे से दूर रहने और पौधे लगाने की शपथ दिलाई जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र: झोन पर शिफ्ट करने से बिगड़ेगी व्यवस्था 8 माह बाद सहकारिता में निर्वाचन प्राधिकारी नियुक्त

सोहना में बनेगा वेस्ट टू वंडर पार्क, योजना तैयार करने के निर्देश

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 25, 2025
in पंजाब
0

गुड़गांव: नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं डीएमसी प्रदीप दहिया ने वर्चुअल माध्यम से मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निगम गुरुग्राम के अलावा नगर परिषद सोहना व पटौदी-जाटौली मंडी तथा नगर पालिका फरुखनगर के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान और नागरिक सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निगमायुक्त ने सोहना के अधिकारियों से कहा कि वे सोहना में एक वेस्ट-टू-वंडर पार्क बनाने की दिशा में योजना तैयार करें। इससे कचरे के पुन: उपयोग के साथ-साथ शहरवासियों को आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध हो सकेगा। निगमायुक्त ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और रोड स्वीपिंग के लिए टेंडर की तैयारी पूरी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बेहतर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि लंबे समय तक जनता को लाभ मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कार्यों के बिलों की अदायगी केवल एसडब्ल्यूएम मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से ही होगी। इसके अतिरिक्त एमआरएफ सेंटर, कचरा उठान, सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट, सार्वजनिक शौचालय, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट को बेहतर बनाए जाने पर भी बैठक में जोर दिया गया।

निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम में सहायक सफाई निरीक्षकों की संख्या 80 तक पहुंच चुकी है, जिससे सफाई, कचरा उठान और चालान कार्य तेज हुआ है। बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को अभी से गति दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बेहतर दस्तावेज समय पर अपलोड किए जाएं और मापदंडों के अनुसार जमीनी स्तर पर कार्य सुनिश्चित हो। रैग पिकर्स का डाटा तैयार कर उन्हें सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट पर लगाया जाए। कचरा अलगाव और प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाए। सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट्स को कवर किया जाए और एजेंसियों को बेहतर कार्य के लिए सही वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि बागवानी कार्य में बहुत स्कोप है। अधिकारी ग्रीन बेल्ट और पार्कों को और आकर्षक व हरियाली से भरपूर बनाने की दिशा में बेहतर कार्य योजना तैयार करें। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि स्कूलों, मार्केट और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान तेज किए जाएं।

निगमायुक्त ने कहा कि लाल डोरा सर्टिफिकेट वितरण कार्य में तेजी लाई जाए, जिसके लिए पटवारी, जेडटीओ और क्लर्क की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही स्वामित्व योजना, प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सेल्फ सर्टिफिकेशन, दावे-आपत्तियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी वैध कारण के बिना फाइलों को लंबित, रिजेक्ट या रिवर्ट न करने के सख्त निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत एमसीजी ने बेहतर कार्य किया है। इसके तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में सुधार हुआ है तथा वार्डों में जेसीबी और ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जाने से सफाई व्यवस्था मजबूत हुई है। इसके अतिरिक्त शहरभर में जागरूकता कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं समय पर मिल सकें और शहरों की छवि और अधिक सुदृढ़ हो।

Previous Post

सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हाथ में लिखा है- I Love You, जांच शुरू

Next Post

खेल रही बच्ची को उठाया और जमीन पर खिलौने की तरह पटक दिया…मुरैना में कलयुगी बाप का खौफनाक कारनामा

Next Post

खेल रही बच्ची को उठाया और जमीन पर खिलौने की तरह पटक दिया...मुरैना में कलयुगी बाप का खौफनाक कारनामा

इंदौर के विक्रम अवॉर्ड प्राप्त स्वर्गीय पहलवान बंते यादव की स्मृति में कुश्ती का आयोजन करवाया गया। इंदौर शहर के मध्य बास्केटबॉल इंदौर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नामी ग्रामीण पहलवान ने भाग लिया। 
शहर में कुश्ती की दीवानगी भी काम नहीं हुई। रविवार को हुए दंगल में बड़ी संख्या में लोग कुश्ती देखने पहुंचे स्टेडियम कुश्ती देखने वालों से भर गया था। 
.
.

#janhitmedia #latestnews #hindinews #news 
#breakingnews #currentaffairs #today #indore
इंदौर में दंगल : दूर दूर से आये नामचीन पहलवान #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 3 8 8 9
Users Today : 44
Total Users : 13889
Views Today : 108
Total views : 24703
Who's Online : 0
Server Time : June 15, 2026 11:02 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.