• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
आज 79 वर्ष का हुआ हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन

2 हजार किमी रेंज, ट्रेन से लॉन्चिंग… अग्नि प्राइम मिसाइल ने नवरात्रि में बढ़ाई सेना की शक्ति

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 25, 2025
in राष्ट्रीय
0

भारत लगातार अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में नवरात्रि में सेना को एक और मुक्ति मिली है. भारत ने गुरुवार को अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल टेस्ट कर लिया है. ये टेस्ट रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से किया गया है. मध्यम दूरी मारक क्षमता की अग्नि-प्राइम मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 2000 किमी तक की है. डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर से रेल मोबाइल लॉन्चर से इसे लॉन्च किया है.इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को बधाई दी.

अग्नि प्राइम मिसाइल चलती ट्रेन से अब दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम है. इसकी मारक क्षमता 2000 किलोमीटर है. नवरात्रि में सेना को नई शक्ति के तौर पर देखा जा रहा है. अब ये मिसाइल दुश्मनों का नया काल बनकर टूटेगी. यह कई एडवांस्ड फीचर से लैस है.

यह मिसाइल लॉन्च करने की एक लेटेस्ट तकनीक है. अग्नि-प्राइम भारत की “साइलेंट स्ट्राइक मिसाइल” है, जो दुश्मन को बिना चेतावनी दिए दूर से ही तबाह कर सकती है. इसे न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, यानी दुश्मन पर इसका असर विनाशकारी हो सकता है.

अग्नि-प्राइम मिसाइल के फायदे?

इस मिसाइल को एक बड़े कैनिस्टर में रखा जाता है, जो काफी मजबूत होता है. कैनिस्टर से मिसाइल को बिना लंबी तैयारी के सीधे दागा जा सकता है. इस पर मौसम का भी कोई खास असर नहीं पड़ता है. इस मिसाइल के बार-बार मेंटेनेंस की जरूरत भी नहीं पड़ती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह पैक रहेगी.

इस नई तकनीक से सेना को फायदा यह होगा कि मिसाइल को देश में कहीं भी रेल नेटवर्क के जरिए ले जाकर बहुत कम समय में लॉन्च किया जा सकता है. इससे दुश्मन को पता भी नहीं चलेगा और भारत तुरंत जवाब देने में सक्षम होगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को इस सफल टेस्ट के लिए बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि स्पेशल रूप से डिजाइन की गई रेल बेस्ड मोबाइल लॉन्चर से किया गया अपनी तरह का पहला लॉन्चिंग सिस्टम हर तरह के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है. इस टेस्ट ने भारत को उन चुनिंदा देशों के ग्रुप में शामिल कर दिया है जिनके पास चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड लॉन्चिंग सिस्टम है.

विशेष रूप से की गई डिजाइन- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है. यह अगली पीढ़ी की मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिज़ाइन की गई है और कई उन्नत सुविधाओं से लैस है.

उन्होंने लिखा कि आज विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया. अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण, बिना किसी पूर्व शर्त के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है.

भारत अपनी सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए अग्नि सीरीज की मिसाइलों पर काम कर रहा है. भारतीय रक्षा बलों के पास अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 मिसाइलें हैं. इनकी रेंज 700 से लेकर 3,500 किलोमीटर तक है.

अग्नि-प्राइम मिसाइल की खासियत

  • रेंज: 1000 से 2000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम
  • कैनिस्टराइज्ड मिसाइल: मिसाइल हमेशा कैनिस्टर (डिब्बा नुमा कंटेनर) में रखी जाती है, जिससे इसे आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है और तुरंत लॉन्च किया जा सकता है.
  • डुअल स्टेज सॉलिड फ्यूल: इसमें दो स्टेज का ठोस ईंधन इस्तेमाल होता है, जिससे तेज़ी और भरोसेमंदी दोनों बढ़ती है. रेल और रोड से लॉन्च क्षमता : आज का परीक्षण पहली बार रेल आधारित मोबाइल लांचर से हुआ है. इससे इसे कहीं भी ले जाकर दागा जा सकता है.
  • एडवांस्ड गाइडेंस सिस्टम : इसमें अत्याधुनिक इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम और सैटेलाइट गाइडेंस है, जो लक्ष्य पर सटीक मार करने में सक्षम है.
  • हल्की और कॉम्पैक्ट : यह पुराने अग्नि-1 और अग्नि-2 मिसाइलों से ज्यादा हल्की, आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत है.
Previous Post

बिहार में 6 अक्टूबर के बाद चुनाव की घोषणा, अधिकारियों की पोस्टिंग पर EC ने दिया आदेश

Next Post

किसी देश पर निर्भर रहना मंजूर नहीं… ट्रेड शो में बोले PM मोदी- चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं

Next Post

किसी देश पर निर्भर रहना मंजूर नहीं… ट्रेड शो में बोले PM मोदी- चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं

सीजेपी के दीपके की छात्रों से अपील # #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 5 9 9
Users Today : 17
Total Users : 15599
Views Today : 35
Total views : 27740
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 12:53 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.