तलवाड़ा: हाईवे से गुजरते भैंसों के झुंड वाहनों सवारों को भारी परेशानी पैदा करते हैं, वहीं प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। उसे लोगों की पेरशानी से कोई वास्ता नहीं रह गया है। तलवाड़ा से लेकर दसूहा तक इन भैंसों के मालिक जहां से दिल करता है वहीं से अपनी भैंसों के झुंड लेकर चल पड़ते हैं जिन्हें न जाने क्यों देख कर भी अनदेखा किया जा रहा है।
फिर चाहे वह नहर का किनारा हो लिंक रोड हो। अथवा हाईवे हो। इन स्थानों पर 100, 200 भैंसों के गुजरने के कारण काफी लंबे समय जहां जाम लग जाता है वहीं वाहन सवारों व अन्य लोगों को परेशानी होती है। सड़कों पर भैंसों के झुंड बनाकर चलने से वाहन सवारों को अपने व्यापारिक स्थल, कार्यालयों में पहुंचने में देर हो जाती है। वहीं स्कूल-कालेजों को जाने वाले विद्यार्थियों को भी मुश्किल होती है। इसके अलावा एम्बुलैंस वालों को भी अस्पताल पहुंचने में देर हो जाती है। वाहन सवारों व विद्यार्थियों की इस समस्या की ओर से प्रशासन को ध्यान नहीं है।
वहीं अगर कोई झुंड में से अपनी गाड़ी जा फिर बाइक निकलना चाहे तो उसे हर वक्त यह खतरा रहता है कि इधर से भैंस आकर उन्हें टक्कर न मार दे। इतना ही नहीं बाइक सवारों को भैंसें गोबर से और मल मूत्र से लिपट पूछे अक्सर मार देते हैं जिससे कपड़े तो दागदार होते ही हैं साथ में बदबू भी फैली रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रास्ता जाम कर चलने वाले भैंसों के लिए भी कोई ट्रैफिक नियम बनाया जाए, ताकि यह बिना कारण हाईवे अवरोध न कर सके और लोगों को सुविधा रहे।


Users Today : 49
Total Users : 18479
Views Today : 210
Total views : 33950
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 1:32 pm