• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
सरकार के सामने अंगद की तरह खड़े हैं हनुमानजी 11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान

मरीज की जेब से अस्पताल में गायब हुआ पैसा, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में ड्रेसिंग कराने आया था शख्स

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 23, 2025
in छत्तीसगढ़
0

सरगुजा: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में अजीबो गरीब चोरी की वारदात सामने आई है. दरअसल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्रेसिंग के लिए आए मरीज की जेब से 7 हजार गायब हो गए. मरीज का कहना है कि वो सड़क हादसे में घायल होने के बाद मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए पहुंचा. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया. इलाज के बाद जब मरीज की हालत में सुधार हुआ तो उसे आईसीयू से निकालकर जेनरल वार्ड में दाखिल कर दिया गया.

मरीज की जेब से पैसे गायब: पीड़ित का आरोप है कि जब उसकी ड्रेसिंग हो रही थी उसी वक्त उसकी जेब से 7 हजार रुपए निकाल लिए गए. अस्पताल में मरीज की जेब से रुपए गायब होने की खबर फैलते ही लोग घटना पर चुटकी लेने लगे. मरीज की जेब से पैसे गायब होने की खबर जब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के कानों तक पहुंची तो भी हैरत में पड़ गए. आनन फानन में अधिकारियों की पहल पर मरीज की जेब से गायब हुए 7 हजार में से 5 हजार लौटा दिए गए. मरीज के जरुर 5 हजार वापस मिल गए लेकिन इस घटना से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की साख पर जरुर बट्टा लग गया. मरीजों और तीमरदारों के बीच अब इस बात को लेकर चर्चा शुरु हो गई है कि मरीज की जेब अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं है.

घटना की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी: डॉ आरसी आर्या, अस्पताल अधीक्षक, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज

बिहार का रहने वाला है मरीज: जिस मरीज की जेब से रुपए गायब हुए वह बिहार के मधेपुरा का रहने वाला है. मरीज का नाम जसीम नादाब है. पीड़ित कुसमी में रहकर ऑटो चलाने का काम करता है. जसीम की ऑटो खराब हो गई थी जिसे वो सुधरवाने के लिए मकैनिक के पास गया था. मकैनिक जब गाड़ी ठीक कर रहा था तब वो गाड़ी के पास ही बैठकर काम देख रहा था. इसी बीच मरम्मत के लिए खड़ी ऑटो लुढ़क गई और उसकी चपेट में जसीम आ गया. ऑटो ड्राइवर को पहले कुसमी अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की घटना: ऑटो ड्राइवर को पहले आईसीयू में भर्ती किया गया. हालत में सुधार होने पर उसे सर्जिकल वार्ड के यूनिट नंबर 3 में रखा गया. मरीज का कहना है कि उसकी जेब में 7 हजार रखे थे. वार्ड में ड्रेसर जब उसके जख्मों की ड्रेसिंग करने आया तबतक उसके पास पैसे पड़े थे. जब ड्रेसर चला गया तो उसकी जेब खाली थी. इस बात की जानकारी मरीज ने स्टॉफ नर्सों को दी. आनन फानन में अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरु की और ड्रेसर की पहचान कर उससे 5 हजार रुपए वापस लिए गए.

Previous Post

बालोद में दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार

Next Post

स्वामी आत्मानंद स्कूल: प्रिंसिपल संगीता नायर निलंबित, धार्मिक प्रतीकों पर टिप्पणी का आरोप

Next Post

स्वामी आत्मानंद स्कूल: प्रिंसिपल संगीता नायर निलंबित, धार्मिक प्रतीकों पर टिप्पणी का आरोप

शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में झाकियों का कारवां
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 7 0 2 9
Users Today : 32
Total Users : 17029
Views Today : 50
Total views : 30931
Who's Online : 1
Server Time : September 6, 2026 1:07 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.