पठानकोट : अक्सर गांवों में होने वाले छोटे-मोटे झगड़ों के बाद ग्राम पंचायत दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती है ताकि गांव में सब लोग एक साथ रहें, लेकिन जब समझौता कराने वाले पर ही हमला हो जाए, तो लोग किसका यकीन करेंगे। ऐसा ही मामला पठानकोट जिले के अजीतपुर गांव से सामने आया है। यहां देखा गया कि गांव के सरपंच द्वारा किसी झगड़े का समझौता करवाया जा रहा था पर इस दौरान एक शख्स द्वारा सरपंच पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। सरपंच को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अजीजपुर से एक मरीज आया है और उस पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है। फिलहाल, मरीज की हालत ठीक है और उसका इलाज चल रहा है। वहीं जब पीड़ित के साथ आए लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि गांव के प्रधान, जिन्हें लोग समझौते के लिए बुलाते हैं, उन पर हमला किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति किसी का राजीनामा करवाने गया था लेकिन वहां कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी भी गांव के प्रधान पर बिना वजह हाथ न उठा सके।


Users Today : 26
Total Users : 19018
Views Today : 45
Total views : 34804
Who's Online : 1
Server Time : October 28, 2026 12:53 pm