जालंधर : शहर में 2 पक्षों में जबरदस्त झगड़े का मामला सामने आया है। इस दौरान घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचा गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष सोढल के पास दीप सिंह नगर के रहने वाले हैं। इन किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया और बात मारपीट पर उतर आई।
इस संबंधी जानकारी देते हुए एक पक्ष के युवक फतेह ने बताया कि दूसरे पक्ष के 4-5 लोग जो खुद को निहंग बताते है, उसके उसके पिता को बुरी तरह से पीटा। इस दौरान उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने बताया कि बजरी को लेकर झगड़ा हो गया। उसके पिता जे दूसरे पक्ष से अपनी बजरी की मांग कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। युवक ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग कोई भी काम धंधा नहीं करते हैं वह सिर्फ राहगीरों को लूट का शिकर बनाते हैं। आने -जाने वाले लोगों से छीना झपटी करते हैं।
युवक ने बताया कि,जब वह अस्पताल पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पर पहुंच गए, जिन्होंने खुद ही अपने बाजू पर कट लगाकर पर्चा डालने की धमकी दी। फिलहाल दूसरे पक्ष का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच चल रही है।


Users Today : 17
Total Users : 18956
Views Today : 21
Total views : 34690
Who's Online : 0
Server Time : October 27, 2026 6:34 am