बठिंडा : विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी एक और मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवाओं को विदेश का वर्क परमिट दिलवाने का झांसा देकर इमीग्रेशन संचालक से ठगी करने वाले दूसरे इमीग्रेशन सैंटर के संचालक सहित 2 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बठिंडा निवासी वासु शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी रकशंदा शर्मा के नाम पर उसका चंडीगढ़ IELTS व इमीग्रेशन के नाम से सैंटर चलाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात हरपिंदर सिंह से हुई, जो मलोट इमीग्रेशन के नाम से सैंटर चलाता था। हरपिंदर से उसे एक अन्य कंस्लटैंट हरजोबन सिंह ने मिलवाया, जो 100 फुट रोड पर सैंटर चलाता था। इन लोगों ने उसे प्रति फाइल वर्क परमिट वीजा दिलवाने के लिए 25 लाख देने की बात की।
इसके बाद उसने उक्त लोगों के पास गुरसिमरन सिंह निवासी फरीदकोट, जसकरण सिंह निवासी फरीदकोट, रणजोध सिंह निवासी तरनतारन, गुलशनजीत कौर आदि की फाइलें भेजी व 1 करोड़ रुपए दे दिए। आरोपियों ने उसे एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर उसे 4 स्पांसरशिप सर्टीफिकेट भेज दिए व वर्क परमिट के लिए फाइलें अप्लाई कर दीं। बाद में उक्त लोगों हरपिंदर सिंह और हरजोबन सिंह द्वारा भेजे गए स्पांसरशिप सर्टीफिकेट जाली निकले। उसने बताया कि ऐसा करके दोनों आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है।


Users Today : 10
Total Users : 19002
Views Today : 14
Total views : 34773
Who's Online : 1
Server Time : October 28, 2026 5:30 am