• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बिना परमिशन के खड़ी कर दी 5 मंजिला ईमारते मप्र के 13 अधिकारी IAS और 9 IPS बनेंगे चालू वित्तीय वर्ष में बिजली चोरी के 7600 से अधिक प्रकरण अग्रिम कर 30 जून तक भरने पर 6 टका छूट श्रमिको को नशे से दूर रहने और पौधे लगाने की शपथ दिलाई जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र: झोन पर शिफ्ट करने से बिगड़ेगी व्यवस्था 8 माह बाद सहकारिता में निर्वाचन प्राधिकारी नियुक्त ब्रिक्स सम्मेलन कल इंदौर में, 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे बंगले की अनुमति लेकर ब्लॉक बनाए, 4 गुना किया निर्माण अब झोनल ऑफिस में बनेंगे जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र

गुना में गौमाता की दुर्दशा देख भावुक हुए कंप्यूटर बाबा, 7 अक्टूबर से निकालेंगे ‘गौ न्याय यात्रा’

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 21, 2025
in मध्यप्रदेश
0

गुना। : महामंडलेश्वर और राष्ट्रीय संत कंप्यूटर बाबा 7 अक्टूबर से गौ माता न्याय यात्रा निकालने जा रहे हैं। जनजागृति के लिए कंप्यूटर बाबा रविवार को गुना पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि 29 जिलों का भ्रमण करने के बाद उन्होंने गायों की सबसे ज्यादा दुर्दशा गुना के नेशनल हाइवे पर देखी है। जहां गायें तड़प रही हैं और उनकी मौत हो रही है।

सीएम यदुवंशी.. फिर भी गौमाता की फिक्र नहीं

कंप्यूटर बाबा ने सबसे पहले गुना के हृदय स्थल कहे जाने वाले जयस्तंभ चौराहे पर गौ माता न्याय यात्रा के लिए भिक्षा मांगी। उन्होंने बताया कि जनता से जो राशि एकत्रित होगी, उसे न्याय यात्रा में लगाया जाएगा। कंप्यूटर बाबा ने गुना में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर सीधा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदुवंशी हैं, लेकिन उन्हें गायों की फिक्र नहीं है। कंप्यूटर बाबा ने दावा किया कि देशभर में सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश के बूचड़खानों में गाय कट रही हैं। इसलिए उनका अनुरोध है कि महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर एमपी में गाय को राजमाता का दर्जा दिया जाए और गौ अभ्यारण्य की व्यवस्था की जाए। कंप्यूटर बाबा ने गायों की दुर्दशा पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि खासकर, मध्यप्रदेश में गायों की हालत कुत्तों से भी बदत्तर हो गई है। सड़कों पर गायों की मौत हो रही है, भूखी मर रही हैं। इसलिए अब मुख्यमंत्री को जगाने का समय आ गया है। प्रदेश की सड़कों, गांव, मोहल्लों में गऊमाता तड़प-तड़पकर मरने के लिए मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में संत समाज ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पत्राचार किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

कंप्यूटर बाबा ने गाय की नाम पर राजनीति करने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गायों के नाम पर राजनीति करने वाले बड़े-बड़े सिंहासनों पर विराजमान हो गए, बड़े नेता बन गए। लेकिन गायें आज भी जहां थीं, वहीं हैं। यह अब और नहीं चलेगा। अगर ऐसे ही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं होगा जब आने वाली युवा पीढ़ी को 50 और 100 रुपए का टिकट गायों को देखने के लिए कटवाना पड़ेगा। क्योंकि सनातन की असली पहचान गायों की संख्या कम हो रही है।

नर्मदापुरम से हज़ारों गौमाता के साथ यात्रा का आगाज़

गौ माता न्याय यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कंप्यूटर बाबा ने बताया कि यह यात्रा 7 अक्टूबर को नर्मदापुरम से शुरु होगी और 14 अक्टूबर को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में हजारों गायों को शामिल किया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि प्रत्येक गाय की सींग पर एक ज्ञापन रहेगा, जिसमें गाय माता स्वयं मुख्यमंत्री से अपने लिए गौ अभ्यारण्य और और महाराष्ट्र की तर्ज पर राजमाता का दर्जा देने की मांग करेंगी।

कंप्यूटर ने बाबा ने बताया कि संत समाज के पास पैसा नहीं है। इसलिए वे जागरुकता यात्रा निकाल रहे हैं। गौ माता न्याय यात्रा से पहले वे मध्यप्रदेश केसभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। अब तक 28 जिलों का दौरा कर लिया है। रविवार को 29वां जिला गुना था। जहां उन्होंने लोगों से एक दान पात्र में भिक्षा देने का आव्हान किया। कंप्यूटर बाबा के मुताबिक इस राशि का इस्तेमाल गौ माता न्याय यात्रा का खर्च उठाने में किया जाएगा। उन्होंने गुना वासियों से भी आव्हान किया कि अधिक से अधिक संख्या में नर्मदापुरम से निकाली जाने वाली यात्रा में शामिल हों, ताकि गायों को उचित सम्मान और संरक्षण दिलाया जा सके।

Previous Post

‘संपदा 2.0’ को मिला SKOCH गोल्ड अवॉर्ड, CM मोहन यादव बोले- यह सम्मान मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि

Next Post

शराब के नशे में टुन्न महिला हेडमास्टर पहुंची स्कूल, टेबल पर पैर रखकर सोई, बहसे के बाद ग्रामीणों से कहा- थैंक यू

Next Post

शराब के नशे में टुन्न महिला हेडमास्टर पहुंची स्कूल, टेबल पर पैर रखकर सोई, बहसे के बाद ग्रामीणों से कहा- थैंक यू

मामला इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक एक का है,  जहां पूर्व पार्षद अग्निहोत्री के पंप पास से सिरपुर माध्यमिक स्कूल से होते हुए कांकड़ जाने वाले मार्ग पर पिछले करीब एक साल से धीमी गति से बन रही पुलिया के लिए रहवासियों ने आज प्रदर्शन किया। 
वार्ड एक के कांग्रेस नेता अनवर खान के साथ बड़ी संख्या में रहवासियों ने पुलिया पर प्रदर्शन कर जल्दी यातायात शुरू करने की मांग की। इस दौरान मौके पर आए ठेकेदार ने कहा कि नगर निगम की भुगतान प्रक्रिया के कारण काम धीमा है। 
नगर निगम ने 25 प्रतिशत राशि का भी भुगतान नहीं किया। निर्माण पूरा करने की अवधि 1 वर्ष है जिसमें अभी 2 माह बाकी है। नगर निगम पैसा दे दे तो जल्दी काम पूरा हो जाएगा।
.
.

#janhitmedia #hindinews #latestnews #news 
#currentaffairs #today #indore #viral #imc 
#breakingnews #indianpolitician #shorts
पुलिया बनाने के लिए रहवासियों का प्रदर्शन #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 3 8 0 4
Users Today : 21
Total Users : 13804
Views Today : 44
Total views : 24341
Who's Online : 0
Server Time : June 13, 2026 5:36 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.