भारत के पड़ोसी शुक्रवार को भूकंप के झटकों से दहल गया है. म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से ढाका और चटगांव सहित बांग्लादेश के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बांग्लादेश मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप दोपहर 12:25 बजे आया, जिसका केंद्र बांग्लादेश सीमा के पास म्यांमार के मांडले में था.
ढाका से भूकंप के केंद्र की दूरी 597 किलोमीटर बताई गई है. प्रोथोम अलो ने मौसम विभाग के भूकंप अवलोकन एवं अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अधिकारी मोहम्मद रुबायत कबीर के हवाले से बताया कि 7.7 तीव्रता के इस भूकंप को एक बड़ी भूकंपीय घटना माना गया है. USGS के अनुसार भूकंप का सेंटर म्यांमार के सागाइंग से 16 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था. जिसके वजह से बांग्लादेश के कई हिस्सों में इसको महसूस किया गया है.
EQ of M: 4.0, On: 21/09/2025 11:49:36 IST, Lat: 25.04 N, Long: 91.57 E, Depth: 10 Km, Location: Bangladesh. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/NFG8yoyqZC
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 21, 2025
क्षेत्र में लगातार आ रहे भूकंप
मेघालय और उसके आसपास के क्षेत्रों सहित भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र भूकंप के लिए संबेदनशील माना जात है. यहां छोटे से मध्यम भूकंप आना असामान्य नहीं है और अधिकारी नियमित रूप से तेज झटकों की स्थिति में एहतियातो के अलर्ट जारी करते रहते हैं. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि स्थिति नियंत्रण में है और आगे आने वाले किसी भी झटके या संबंधित गतिविधि का आकलन करने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी.


Users Today : 53
Total Users : 18375
Views Today : 78
Total views : 33668
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 12:27 pm