अभिनव कश्यप ने सलमान खान के परिवार पर फिर से निशाना साधा है. दबंग डायरेक्टर ने सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और सलीम खान पर भी नए आरोप लगाए हैं. अपने दिए गए बयानों को लेकर अभिनव इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं. एक वायरल क्लिप में, उन्होंने अरबाज खान को खूब खरी खोटी सुनाई है. इतना ही वहीं अभिनव ने सलमान के पिता सलीम खान को लेकर भी काफी कुछ कहा है.
एक इंटरव्यू की क्लिप में अभिनव ने कहा, “अरबाज निकम्मा है, वो गंदा है, चोर है. उसको कुछ नहीं आता.” इसके बाद क्लिप में उन्हें यह कहते हुए काट दिया जाता है, “मेरा क्रेडिट भी खाओगे, मेरा हक मार के लोग बैठे हुए हैं. ये कब्ज़ा है. इसी के लिए मैं बोलता हूं ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं.” सलमान के परिवार पर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने सबसे पहले अरबाज़ खान से संपर्क किया था, जो खुद लीड रोल निभाने में इंट्रस्टेड थे, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस करने की पेशकश की.
सलमान के परिवार पर साधा निशाना
डायरेक्टर ने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि सलमान खान फिल्म में लीड भूमिका निभाएंगे, तो उनका रिएक्शन कैसा थ. यह याद करते हुए अभिनव ने बताया, “उस समय सलमान की छवि एक छिछोरे की थी, यानी सड़कों पर महिलाओं को परेशान करने वाला. यह लगभग 2008 की बात है, जब मैंने यह फिल्म साइन की थी. उस समय उन्होंने तेरे नाम फिल्म की थी. उनकी छवि बहुत ही खराब थी, एक सनकी प्रेमी या सड़क किनारे रोमियो की. उनका तौलिया वाला डांस भी था.”
सलमान के परिवार को कहा अपराधी
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई अभिनव ने सलमान खान को ‘अपराधी’ बताया और कहा कि उनका परिवार सामान्य नहीं है. उन्होंने कहा, “सलमान खान और उनके परिवार के बारे में मेरी राय कायम है. वे सामान्य इंसान नहीं हैं. वे सिद्ध अपराधी हैं. वह ज़मानत पर बाहर हैं.” हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अभिनव ने सलमान और उनके परिवार के खिलाफ इस तरह की बातें कही हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले भी खान खानदान को निशाना बनाया था.


Users Today : 38
Total Users : 18360
Views Today : 53
Total views : 33643
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 8:38 am