भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रहे हैं. उन्हें कई दूसरे भोजपुरी सितारों ने इस तरह के शो में पहली बार जाने की बधाई दी और शो जीतने की शुभकामनाएं भी दी. इस लिस्ट में अब काजल राघवानी का नाम भी जुड़ गया है लेकिन उन्हें बधाई या शुभकामनाएं नहीं दी बल्कि उन्हें असली पावर स्टार बताया है. काजल ने पवन सिंह की आईडी पर शेयर हुए एक वीडियो पर कमेंट में उनके लिए ऐसी बात कही.
राइज एंड फॉल के पहले पावरप्ले में शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर आए थे. इस दौरान उन्होंने पवन सिंह के लिए जो कुछ भी कहा वो इस वीडियो में है जो पवन सिंह के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ‘समझ रहे है ना आपलोग.’ इसी पोस्ट के कमेंट बॉक्स में काजल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हां हां, पावर तो यहीं से शुरू होता है.’
वीडियो में अशनीर ग्रोवर ने कहा, ‘एक चीज नोटिस की है किसी ने? अपने स्पॉन्सर्स बढ़ गए हैं. इसका मतलब समझ रहे हो ना तुम लोग? कि पैसे ज्यादा आ रहे हैं. पैसे ज्यादा कब आते हैं, जब शो चल रहा होता है. पिछले हफ्ते हम लोग नंबर 1 शो बन गए थे. नंबर 1 से एक बात याद आई है… पवन जी.’ ये सुनकर सभी तालियां बजाने लगते हैं और पवन सिंह हंसते हुए अशनीर ग्रोवर के गले लग जाते हैं. काजल राघवानी का कमेंट इस पोस्ट में हाईलाइट हो रहा है. कमेंट बॉक्स में काजल के अलावा पवन सिंह के फैंस भी उन्हें पावर स्टार बताकर हार्ट इमोजी भेज रहे हैं.
काजल राघवानी और पवन सिंह की फिल्में
भोजपुरी सिनेमा के दो फेमस स्टार्स काजल राघवानी और पवन सिंह ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. पवन के साथ काजल ने ‘भोजपुरिया राजा’, ‘सरकार राज’, ‘मैंने उनको साजन चुन लिया’, ‘पवन पुत्र’, ‘बाज गई डंका’, ‘प्रतिज्ञा 2’, ‘तेरे जैसा यार कहां’, ‘बॉस’, ‘धर्मा’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्में की हैं. काजल और पवन की फिल्मों में कई ऐसे भोजपुरी गाने हैं जो यूट्यूब पर धमाल मचाते हैं.


Users Today : 80
Total Users : 18402
Views Today : 114
Total views : 33704
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:56 pm