राजस्थान के अनूपगढ़ से एक बड़े धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. एक युवक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पता चला है कि उसे बहला-फुसलाकर हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तित किया गया था. धर्म परिवर्तन के बाद वह युवक करीब एक महीने तक मानसिक तनाव में रहा. युवक ने अनूपगढ़ थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है. इनमें दो आरोपी एक ही परिवार के हैं जिसमें पिता विनोद कुमार और बेटा आर्यन शामिल है. तीसरा आरोपी पोलश बारजो नाम का एक पादरी है, जो झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है.
पोलश बारजो ‘एफएमपीबी’ यानी (Friends Missionary Prayer Band) नामक संस्था का अनूपगढ़ क्षेत्र का एरिया इंचार्ज है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पोलश बारजो ने साल 2008 से 2025 के बीच करीब 450 हिंदू लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया है. मामला सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया.


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:15 pm