दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को 10 दिनों बाद बारिश देखने मिली बरसात के कारण मौसम सुहावना हो गया. बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिली. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है. मौसम विभाग ने भी नया पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश हो सकती है.
दिल्ली में आज की तरह कल भी मौसम का मिजाज रहने वाला है. कल भी दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. आज राजधानी में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है. कल अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. 20 तारीख को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उसके बाद 23 तारीख तक मौसम साफ रहने वाला है.
यूपी में मौसम का क्या है हाल?
आज उत्तर प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी भागों के कई स्थानों पर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है. दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 19 से 23 सितंबर तक भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.
बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी और दरभंगा में भारी बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं कई जिलों में कई जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.
इन राज्यों में भी बारिश
झारखंचड के लिए आज लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश देखने को मिल सकती है. राजस्थान के लिए राहत की खबर है. राजस्थान में बारिश की कम संभावना मौसम विभाग ने जताई है.


Users Today : 41
Total Users : 18363
Views Today : 58
Total views : 33648
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 9:20 am