टीम इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को एशिया कप के दौरान ही एक बड़ी खुशखबरी मिली है. वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं. वरुण चक्रवर्ती सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जो टी20 में गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 बने हैं. उनसे पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने ये कमाल किया है. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़ा है जिनके अब 717 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. वरुण चक्रवर्ती 733 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. वरुण चक्रवर्ती के अलावा सिर्फ रवि बिश्नोई टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बनाने वाले भारतीय हैं. रवि बिश्नोई अब 8वें नंबर पर हैं. वरुण चक्रवर्ती के अलावा अक्षर पटेल 12वें स्थान पर हैं.
वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास
वरुण चक्रवर्ती का नंबर 1 बनना एक बड़ी उपलब्धि है. वो तमिलनाडु के पहले खिलाड़ी हैं जो टी20 में नंबर 1 बने हैं. वरुण चक्रवर्ती के टी20 करियर की बात करें तो इस खिलाड़ी ने अबतक कमाल प्रदर्शन किया है. 34 साल के इस गेंदबाज ने 2021 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. इस खिलाड़ी ने अबतक 20 टी20 मैच खेले हैं और उन्होंने 35 विकेट हासिल किए हैं. वरुण चक्रवर्ती का टी20 में इकॉनमी रेट सिर्फ 6.83 है और वो 2 बार टी20 में पांच विकेट हासिल कर चुके हैं.
एशिया कप में तुरुप का इक्का
वरुण चक्रवर्ती एशिया कप में भी टीम इंडिया के तरुप का इक्का हैं. 2 मैचों में वरुण ने 2 विकेट हासिल किए हैं लेकिन उनका इकॉनमी रेट अच्छा रहा है. बड़ी बात ये है कि वरुण चक्रवर्ती पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स में गेंदबाजी कर सकते हैं. दुबई और अबू धाबी की पिच स्पिनर्स के मुफीद हैं और वरुण जाहिर तौर पर वहां कहर ढा सकते हैं. फिलहाल पिछले दो मैचों में कुलदीप यादव ने 2 मैचों में 7 विकेट लेकर कमाल किया है. यूएई के खिलाफ उन्होंने चार विकेट लिए और पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने तीन विकेट चटकाए. अब देखना ये है कि वरुण चक्रवर्ती आगे क्या कमाल दिखाते हैं?


Users Today : 76
Total Users : 18506
Views Today : 259
Total views : 33999
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 7:48 pm