प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वे जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम यहां स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और 8वां राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत करेंगे. इस अभियान के दौरान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे.
केंद्र सरकार का दावा है कि महिलाओं और बच्चों के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य आउटरीच अभियान होगा. इस अभियान के दौरान पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 10 लाख महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जाएगा. बताया जा रहा है कि सुमन सखी चैटबॉट लॉन्च किया जाएगा. इसके जरिए मातृ और शिशु स्वास्थ्य पर समय पर जानकारी मिल सकेगी.


Users Today : 45
Total Users : 18367
Views Today : 63
Total views : 33653
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 10:01 am