प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (17 सितंबर 2025) को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. 2014 में पीएम मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने (PM Narendra Modi) थे और पिछले 11 सालों में उन्होंने भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं और इन प्रयासों का असर आज साफ देखने को मिलता है. मोदी सरकार की मजबूत सरकारी नीतियों की बदौलत आज भारत का इलेक्ट्रनिक सेक्टर बूस्ट हुआ है. विदेशी कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने लगी हैं और Apple के भारत में बने प्रोडक्ट्स की अमेरिका में धूम देखने को मिल रही है.
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि पिछले कुछ सालों में, भारत के इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर खासतौर से मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण क्रांति देखने को मिली है. एक समय था जब भारत दूसरे देशों पर निर्भर था लेकिन अब मोदी सरकार की वजह से भारत भी आत्मनिर्भर बन गया है. भारत दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल हब में से एक है और इस बदलाव के पीछे कई कारण हैं जिन्होंने मिलकर भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित किया है.


Users Today : 28
Total Users : 17157
Views Today : 46
Total views : 31195
Who's Online : 0
Server Time : September 11, 2026 10:51 pm