जालंधरः जालंधर के पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल के नेता महिंद्र सिंह के.पी. के बेटे का नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। इकलौते बेटे की मौत पर परिवार के सदस्यों का विलाप असहनीय था। शनिवार देर रात सड़क हादसे में रिची की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। के.पी. के परिवार के सदस्य विदेश में रहते थे, जिसके कारण आज उनके जालंधर आने पर रिची का अंतिम संस्कार किया गया। इस दुख की घड़ी में विभिन्न नेता और अन्य लोग उनके निवास पर पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।


Users Today : 38
Total Users : 18977
Views Today : 68
Total views : 34737
Who's Online : 4
Server Time : October 27, 2026 9:05 pm