जम्मू-कश्मीर सरकार ने 100 से अधिक ऐसे सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्रतिबंध लगाया है, जो डोडा और किश्तवाड़ जिलों में शांति भंग करने की कोशिश में लगे थे. खास बात ये है कि इनमें से कुछ पाकिस्तान के भी है. इससे साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज वहीं आ रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए से जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक ये सोशल मीडिया अकाउंट आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को लेकर युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे थे. ताकि जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाकर माहौल को बिगाड़ा जा सके. हालांकि उमर सरकार ने एक्शन लेते हुए इन सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया.


Users Today : 45
Total Users : 18367
Views Today : 63
Total views : 33653
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 10:01 am