बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की मजबूती का संदेश देने के लिए साझा घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी है. इसमें अगले पांच साल के लिए एनडीए सरकार के वादों का ब्यौरा होगा. माना जा रहा है कि इस बार एनडीए विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की थीम पर घोषणापत्र लाएगा. इसमें बिहार में निवेश में वृद्धि, युवाओं को रोजगार, महिलाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन आदि पर जोर होगा.
साल 2020 में बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन तब दोनों पार्टियों ने अलग-अलग घोषणापत्र जारी किया था. सूत्रों के मुताबिक, सहयोगी दल एनडीए के साझा घोषणापत्र के अलावा चाहे तो अपना अलग से भी घोषणापत्र जारी कर सकते हैं. एनडीए के साझा घोषणा के पीछे मकसद एनडीए की एकजुटता और बिहार के लोगों के हित में साथ मिलकर काम करने का संदेश देना है.


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 1:42 pm