Pakistan Viral Kid Death: सोशल मीडिया के इस दौर में आज कोई भी, कभी भी, कैसे भी वायरल हो जाता है. सोशल मीडिया किसी को भी एक डायलॉग और एक वीडियो से देश दुनिया में पॉपुलर करने का दम रखता है. आए दिन ऐसा देखने को मिलता है. कुछ सालों पहले पाकिस्तान का एक बच्चा भी जमकर पॉपुलर हुआ था, जिसका नाम है अहमद शाह. अहमद शाह अपने ‘पीछे देखो पीछे’ वाले मीम से भारत में भी काफी फेमस हो गए थे. हालांकि ये हंसता मुस्कुराता हुआ बच्चा इन दिनों सदमे में है. दरअसल उन्होंने हमेशा के लिए अपने भाई को खो दिया है.
अहमद शाह अपनी क्यूटनेस और मुस्कुराहट से हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं. हालांकि अब उनके परिवार में गहरा मातम पसर गया है. अहमद के छोटे भाई उमैर शाह की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर छोटी उम्र में उमैर को ऐसा क्या हुआ था कि उसकी मौत हो गई.
अहमद ने सुनाई बुरी खबर
अहमद शाह भाई के निधन की खबर से बुरी तरह टूट गए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से उमैर की तस्वीर शेयर करते हुए उसके निधन की बुरी खबर सुनाई है. उन्होंने भाई की दो तस्वीरें शेयर करते पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”यह सूचित किया जाता है कि हमारे परिवार का छोटा चमकता सितारा, उमैर शाह सर्वशक्तिमान अल्लाह के पास लौट गया है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें और हमारे परिवार को याद रखें.”
किस वजह से हुई उमैर की मौत
बड़े भाई अहमद शाह की तरह ही उमैर शाह भी सोशल मीडया पर पॉपुलर थे. उन्हें ‘शान-ए-रमजान’ शो के किड्स सेगमेंट में भी देखा गया था. उमैर के निधन से शो के होस्ट रहे वसीम बदामी भी दुखी हैं. उन्होंने शोक जताते हुए उमैर की मौत की वजह भी बताई है. वसीम ने बताया कि उमैर को उल्टी हुई थी जो उसके फेफड़ों में चली गई थी. उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उससे कार्डियोवैस्कुलर अरेस्ट हुआ. इस वजह से उसे बचाया नहीं जा सका. इससे पहले अहमद ने साल 2023 में अपनी छोटी बहन को भी खो दिया था.


Users Today : 65
Total Users : 18495
Views Today : 233
Total views : 33973
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 4:10 pm