दिल्ली हाई कोर्ट को एक ईमेल के जरिए शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया. वहीं, दिल्ली के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दोनों कोर्ट को एकसाथ बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं और कोर्ट को खाली कराया है. ये ईमेल शुक्रवार सुबह मिला है. दिल्ली हाई कोर्ट को मिले ईमेल में साफतौर पर लिखा गया था कि “पवित्र शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत” है और दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली कर देने की चेतावनी दी गई.
वकीलों की ओर से पूछे गए सवालों पर कई जजों के कोर्ट स्टाफ ने जानकारी दी कि आज जज नहीं बैठेंगे. इसके बाद सभी मामलों में नई तारीखें दे दी गईं. बम की धमकी वाला ईमेल आज सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर हाई कोर्ट के महापंजीयक अरुण भारद्वाज को मिला. इसके बाद जज अपनी अदालतों से उठ खड़े हुए. इसके तुरंत बाद, एक बम निरोधक दस्ता भी हाई कोर्ट परिसर में पहुंच गया.


Users Today : 65
Total Users : 18495
Views Today : 233
Total views : 33973
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 4:11 pm