नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में 1000 CCTV कैमरों का शुभारंभ किया. इस दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने एलान किया कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 8000 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी विधानसभा में 5000 नए कमरे लगेंगे. जो भी RWA हमको बताएगी कहां-कहां कैमरे लगने हैं और जो पुलिस बताएगी, उन जगहों पर यह कमरे लगाए जाएंगे.
प्रवेश वर्मा ने कहा कि करीब 7 करोड़ लागत के कैमरे इस पूरी विधानसभा में लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जहां से भी कैमरों की मांग आएगी, वहां हर जगह कैमरे लगाए जाएंगे. इन कैमरे में सिम कार्ड होगा, जिसको 24 घंटे देखा जा सकेगा. RWA, PWD, और दिल्ली पुलिस को इसका एक्सेस रहेगा. मंत्री ने कहा कि हमारी माता बहनों की सुरक्षा को लेकर यह बड़ा कदम उठाया है.


Users Today : 53
Total Users : 18375
Views Today : 78
Total views : 33668
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 12:27 pm