केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज में कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं पर बात की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ में हुई अव्यवस्थाओं का जिम्मेदार मुझे ठहराया. गडकरी ने कहा कि सीएम ने मुझसे कहा कि प्रयागराज का ये हाल आपकी वजह से हुआ है क्योंकि आपने रोड इतनी अच्छी बना दी है कि सब लोग कुंभ मेले में कार से आ गए और इस तरह की अव्यवस्था उत्पन्न हो गई.
बता दें कि प्रयागराज में इसी साल जनवरी में कुंभ मेले में लाखों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए. मौनी अमावस्या को कुंभ में स्नान करने के लिए श्रृद्धालुओं की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि मेले में भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कई लोगों ने अपनी जान गवां दी.


Users Today : 49
Total Users : 18479
Views Today : 210
Total views : 33950
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 1:28 pm