• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन अब डीजल में भी शुरू होगी मिलावट 

रांची से की पोस्ट ग्रेजुएशन… गिरफ्तार आतंकियों के बारे में दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या बताया, सामने रखा पाकिस्तान कनेक्शन

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 11, 2025
in राष्ट्रीय
0

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर ISIS के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से दो आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार किए गए, जो मुंबई के रहने वाले थे. इसके अलावा, एक आतंकी रांची से गिरफ्तार किया गया. दिल्ली पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि इन आतंकियों को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने कहा कि ये दोनों आतंकी दिल्ली से हथियारों को अरेंज कर वापस मुंबई जाने वाले थे, इसी बीच दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल एजेंसियों ने मिलकर तीन राज्यों में छापेमारी की थी, जिसमें दिल्ली, झारखंड और मुंबई शामिल हैं. दिल्ली में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं बाकी आतंकी अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किए गए. आतंकियों के पास से हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुआ.

बात करने के लिए करते थे कोड का इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि ये लोग पाकिस्तानी हैंडलर से बात करने के लिए इनस्क्रिप्टिड कॉल का इस्तेमाल करते थे, जिस दौरान कई तरह के कोड का इस्तेमाल करते थे. इनमें गजबा लीडर, प्रोपेसर और सीईओ कंपनी जैसे कोड शामिल थे. सोशल मीडिया के जरिए ये लोग ISIS में नए लोगों की भर्ती करते थे. पुलिस ने बताया कि दिल्ली से पकड़ा गया आफताब 10वीं पास है, वहीं रांची से गिरफ्तार किया गया दानिश ठीक-ठाक पढ़ा-लिखा हुआ है. दानिश ने रांची से इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएट किया हुआ है.

गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान अशहर दानिश, सूफियान अबुबकर खान, आफताब अंसारी, हुजैफा यमन और कामरान कुरैशी के रूप में हुई है.

यहां देखें वीडियो:

खिलाफत मॉड्यूल के तहत करते थे काम

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों का काम खिलाफत मॉड्यूल के तहत लोगों को जिहाद के लिए रिक्रूट करना था. उन्होंने कहा कि ये फल फूल पाते, इससे पहले इन्हें अरेस्ट कर लिया गया. बता दें कि खिलाफत मॉड्यूल ISIS आतंकी संगठन की साजिश का एक हिस्सा होता है, जिसमें नए युवाओं का ब्रेनवॉश करके उन्हें संगठन में शामिल किया जाता है और उन्हें अलग-अलग इलाकों में सक्रिय कर दिया जाता है. ये लोग आतंकी हमलों की साजिश करना, हथियार और विस्फोट जुटाने जैसे कई काम करते हैं, या यूं कहें कि ये लोग अपने आकाओं के इशारों पर नाचते हैं.

स्लीपर सेल की तरह करते थे काम

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पांचों आतंकी आईएसआईएस के स्लीपर सेल थे. इन आतंकियों का मुख्य काम हथियारों और विस्फोटकों को जुटाना और संगठन में नए आतंकियों की भर्ती करना था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि उनकी टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संगठन में अब तक कितने लोगों को भर्ती किया गया था. ये आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे पाते उससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Previous Post

नीतीश-BJP के साइलेंट वेपन पर कांग्रेस की नजर, पाले में करने का क्या है प्लान?

Next Post

महिला ने ग्राम प्रधान प्रत्याशी को सड़क पर पीटा, कहा- करता था अश्लील हरकतें, इसलिए सिखाया सबक

Next Post

महिला ने ग्राम प्रधान प्रत्याशी को सड़क पर पीटा, कहा- करता था अश्लील हरकतें, इसलिए सिखाया सबक

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और एजुकेशन हब कहे जाने वाले इंदौर का भंवरकुआं इलाका इन दिनों छात्रों के भारी आक्रोश और महाआंदोलन का गवाह बन रहा है। अपने भविष्य और हकों की लड़ाई लड़ रहे ये युवा पिछले 22 दिनों से यहां अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन सिस्टम की खामोशी टूटने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच, इस छात्र आंदोलन को तब एक बड़ी राजनीतिक ताकत और ऊर्जा मिली जब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आधी रात को करीब 2 बजे अचानक इन प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंच गए। रात के सन्नाटे में सड़क पर खुले आसमान के नीचे डटे इन युवाओं के बीच पहुंचकर जीतू पटवारी ने न सिर्फ उनकी समस्याएं और पीड़ा सुनी, बल्कि इस कठिन संघर्ष में उनका हौसला भी बढ़ाया। पीसीसी चीफ का आधी रात को इस तरह छात्रों के बीच पहुंचना यह स्पष्ट संदेश देता है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के इस मुद्दे को अब एक बड़े राष्ट्रीय पटल पर ले जाने की तैयारी कर रही है।
.
.
.
#JituPatwari #IndoreNews #Bhanwarkuan #StudentProtest #DharmendraPradhan #EducationSystem #MPNews #JanhitMedia #YouthProtest #GroundReport
रात 2 बजे भंवरकुआ पहुंचे जीतू पटवारी
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 5 9 1
Users Today : 9
Total Users : 15591
Views Today : 14
Total views : 27719
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 9:31 am
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.