भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्यप्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में उज्जैन नगर और उज्जैन ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। उज्जैन नगर में 18 और उज्जैन ग्रामीण में 17 कार्यकर्ताओं को जगह मिली हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

उज्जैन नगर की कार्यकारिणी
उज्जैन नगर की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी में कई नए और पुराने चेहरों का संतुलन दिखा।
- उपाध्यक्ष: उमेश सिंह सेंगर, कल्याण शिवहरे, सोनल जोशी, अशोक कैथवास और शैलेंद्र शर्मा
- महामंत्री: आनंद सिंह खिंची, जगदीश पांचाल और कमल बैरवा
- मंत्री: सुभाष डोडिया, विजय चौधरी, जितेंद्र कूपलानी, प्रेमलता बेडवाल, कांता विश्वकर्मा, वर्षा कछवाय, विजय दीक्षित और पवन विश्वकर्मा
- कोषाध्यक्ष: प्रकाश यादव
- कार्यालय मंत्री: अनिल शिंदे
उज्जैन ग्रामीण की कार्यकारिणी
उज्जैन ग्रामीण की 17 सदस्यीय टीम भी घोषित की गई है।
- उपाध्यक्ष: पदम सिंह पटेल, राजेंद्र अवाना, संदीप व्यास, पंकज यादव, महिलापाल सिंह उमठ, अनिल यादव और अश्विन दिंडोरकर
- महामंत्री: राकेश यादव और श्याम शर्मा
- मंत्री: विजय चौधरी, रीतु पाटीदार, कृष्णा सूर्यवंशी, वर्षा पाटौदी, अजीता परमार और निरंजन मेहता
- कोषाध्यक्ष: ज्योति पलोड़
- कार्यालय मंत्री: सुमेर सिंह कालूहेड़ा
पार्टी का संगठनात्मक संदेश
इस लिस्ट के जारी होने के बाद इतना तो तय है कि पार्टी ने संगठन में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन साधने की कोशिश की है। दोनों कार्यकारिणियों के ऐलान से आगामी निकाय चुनावों और संगठन की जमीनी मजबूती पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।



Users Today : 28
Total Users : 17396
Views Today : 41
Total views : 31931
Who's Online : 0
Server Time : September 21, 2026 11:39 pm