• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
आज 79 वर्ष का हुआ हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन

नेपाल में सिस्टम धड़ाम..प्रधानमंत्री का घर जलाया गया, राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 9, 2025
in देश-विदेश
0

नेपाल में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. काठमांडू समेत कई शहरों में युवा प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की. प्रदर्शनकारियों ने बालकोट में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का घर जला दिया. राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा कर लिया और उसमें आग लगा दी. गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक, विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के घर तोड़-फोड़ और आगजनी हुई है.

पब्लिक फिर से संसद भवन की तरफ बढ़ रही है, प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगे बैरिकेड्स भी तोड़ दिए हैं. हिंसा को देखते हुए काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. मंत्रियों को सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है. सोमवार से शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन में 21 लोगों की मौत हुई है, 400 से ज्यादा लोग घायल हैं.

मंत्रियों का इस्तीफा जारी

इस बीच डिप्टी PM प्रकाश मान सिंह समेत कई मंत्रियों ने पद छोड़ने का ऐलान किया है. मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है. सोमवार को गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दिया. इसके बाद मंगलवार को कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल समेत नेपाली कांग्रेस के सभी नेताओं ने पद छोड़ दिया. पीपुल्स सोशलिस्ट पार्टी के नेता और पेयजल मंत्री प्रदीप यादव ने भी इस्तीफा दिया है.

PM ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने सोमवार को कहा था कि PM ओली इस्तीफा नहीं देंगे. हालांकि नेपाल में गठबंधन सरकार में टूट का खतरा बढ़ गया है. इसे देखते हुए ओली ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. ओली का कहना है कि वह स्थिति का आकलन करने और निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं.

ओली ने कहा, ‘मैं कल राजधानी और देश के विभिन्न हिस्सों में हुए विरोध प्रदर्शनों और उसके बाद हुई घटनाओं से दुखी हूं. किसी भी प्रकार की हिंसा राष्ट्रहित में नहीं है और इसका समाधान शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत से ही संभव है.’

नेपाली कांग्रेस के सभी मंत्रियो का इस्तीफा

गठबंधन सरकार में शामिल नेपाली कांग्रेस ने अपने मंत्रियों से इस्तीफा देने का आदेश दिया है. पार्टी के अगुआ और वर्तमान सरकार में उप-प्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह, आरजू राणा देउबा (विदेश मंत्री), तेजू लाल चौधरी (खेल), अजय चौरसिया (कानून), दीपक खड़का (ऊर्जा), ऐन बहादुर शाही (वानिकी), प्रदीप पौडेल (स्वास्थ्य एवं जनसंख्या), रामनाथ अधिकारी (कृषि) और बद्री पांडे (पर्यटन) ने इस्तीफा दिया है.

नेपाल में जुलाई 2024 से 88 सीटें वाली शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और 79 सीटें वाली केपी शर्मा ओली की CPN (UML) मिलकर सरकार चला रही है. नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है.

Previous Post

नेपाल के वित्त मंत्री की फिल्मी अंदाज में पिटाई, जनता ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसे बरसाए

Next Post

तीन देश, एक गुस्सा: नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में कैसे युवाओं ने सत्ता को चुनौती दी?

Next Post

तीन देश, एक गुस्सा: नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में कैसे युवाओं ने सत्ता को चुनौती दी?

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर में विपक्ष ने छात्रों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नारे लगाए। कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से  मांग की कि उन्होंने छात्रों का अपमान किया है, वे छात्रों से माफी मांगे।
विजयवर्गीय ने कहा - मैंने ऐसा कुछ नहीं किया और माफ़ी मांगने से इनकार करते हुए वहां से चले गए। विधानसभा परिसर में 
प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेस के कई विधायक शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार का अड़ियल रवैया है, छात्रों की बात सुनने की जगह उन्हें बुरी तरह पीटा गया।
वहीं, सत्तापक्ष का कहना है कि विपक्ष केवल राजनीतिक माहौल बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है और सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। मामले में मंत्री ने नियमों का हवाला भी दिया।
.
.


#janhitmedia #bhopal #indore #umangsinghar 
#kailashvijaywargiy #delhi #news #today
मप्र की विधानसभा ने विपक्ष का धरना, छात्रों से माफ़ी की मांग
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 6 0 6
Users Today : 24
Total Users : 15606
Views Today : 57
Total views : 27762
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 5:58 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.