नेपाल में विद्रोह की आग धधक रही है और इसकी लपटें नेपाल की संसद तक पहुंच चुकी हैं. आंदोलन की इस आग ने संसद तक को जला डाला. सोशल मीडिया बैन के बाद भड़की इस हिंसा से पूरा नेपाल सुलग रहा है. पीएम केपी शर्मा ओली समेत कई मंत्रियों के घर फूंक दिए गए. कई मंत्रियों की पिटाई गई. जारी हिंसा के बीच केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. ओली के इस्तीफे के बाद बालेंद्र शाह को अंतरिम पीएम बनाने की मांग हो रही है. बालेंद्र शाह काठमांडू के मेयर हैं. नेपाल के प्रदर्शनकारी उनके समर्थन में हैं.
बालेंद्र शाह की अगर बात करें तो वह युवाओं के काफी चहेते हैं. ओली के इस्तीफे के बाद उनका (बालेंद्र शाह) भी सामने आया है. बलेन शाह ने कहा कि देश के हत्यारे (केपी शर्मा ओली) ने गद्दी छोड़ दी है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि Gen-Z संयम बरतें और देश की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं. शाह ने ये भी कहा कि वह सेना प्रमुख से भी बातचीत के लिए तैयार हैं.


Users Today : 67
Total Users : 18497
Views Today : 236
Total views : 33976
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 4:25 pm