नेपाल में प्रदर्शनकारियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लगातार हिंसक हो रहे प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी रविलक्ष्मी चित्रकार की भी जान चली गई है, प्रदर्शनकारियों पर ही उन्हें जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया गया है. नेपाली मीडिया में किए गए दावे के मुताबिक उनहें कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई है.
झालानाथ खनल 2011 में नेपाल के प्रधानमंत्री रहे थे, बेशक उनका कार्यकाल कम रहा, लेकिन नेपाल की राजनीति में उनका अच्छा खासा प्रभाव रहा है, वह सीपीएन के वरिष्ठ नेता हैं, मंगलवार को उनके दल्लू स्थित घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी, जिसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं, खनाल को नेपाल की सेना द्वारा घर में आग लगने से पहले ही रेस्क्यू कर लिया गया था.


Users Today : 62
Total Users : 18492
Views Today : 227
Total views : 33967
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 3:27 pm