भोपाल: भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में संशोधन करते हुए अब अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में राहत दिए जाने पर मध्यप्रदेश कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को धार में मित्र पार्क का शुभारंभ करने प्रदेश आएंगे।
महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता पर फोकस
कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार का मुख्य फोकस महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी, पर्यावरण और स्वच्छता पर है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े में इन विषयों पर विशेष जोर रहेगा।
पुरानी गाड़ियों पर छूट और स्क्रैपिंग पॉलिसी
कैबिनेट में BS-1 और BS-2 वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि इन गाड़ियों को स्क्रैप करने वाली संस्थाओं को इंडस्ट्री की तरह सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, जो व्यक्ति अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप करेगा, उसे नई गाड़ी खरीदने पर मोटरयान कर (Road Tax) में 50% छूट मिलेगी। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार के ये फैसले प्रदेश में विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को गति देंगे।


Users Today : 83
Total Users : 18405
Views Today : 118
Total views : 33708
Who's Online : 3
Server Time : October 21, 2026 7:33 pm