उत्तर प्रदेश के बांदा में 3 साल की मासूम के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है. मामले में तीन महीने पहले पड़ोस के रहने वाले सुनील निषाद ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसे जंगल में फेंक दिया था.
शिकायत के बाद पुलिस ने बच्ची को खून से लथपथ बेहोशी के हालत में जंगल से बरामद किया था. फिर बच्ची को बांदा के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था. यहां 15 दिन तक इलाज होने के बाद मासूम की दर्दनाक मौत हो गई थी.


Users Today : 79
Total Users : 18509
Views Today : 265
Total views : 34005
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 9:13 pm