बिहार के किशनगंज में छापेमारी करने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस खगड़ा रेड लाइट के पास वार्ड संख्या 33 में चोरी के एक मामले में छापेमारी करने गई थी. तभी पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया. आरोप है कि एक महिला ने पुलिसकर्मियों की झाड़ू और चप्पल तक से पिटाई की. इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है.
इस हमले में घायल पुलिसकर्मियों में अवर निरीक्षक पुष्पांजलि भारती, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार और प्रशिक्षु अवर निरीक्षक नीतीश कुमार शामिल हैं. सभी सदर थाने में तैनात हैं. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि एक महिला ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की भी की और झाड़ू, चप्पल से पिटाई की.


Users Today : 80
Total Users : 18402
Views Today : 114
Total views : 33704
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:48 pm