• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले शहर में लगे झूठ की गूंज के पोस्टर बंद हो सकती है लाडली बहना योजना, हाईकोर्ट में याचिका आज से एक महीने तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 100 वर्ष की परंपरा : झांकियों के लिए पटेल ने बढ़ाया मदद का हाथ 100 वर्ष की परंपरा के लिए पटेल ने बढ़ाया हाथ गांधीनगर के निष्कासित प्रबंधक ने बुलवाई आमसभा 3000 से अधिक संस्थाओं वाले सहकारिता विभाग में नहीं है उपायुक्त सरकार के सामने अंगद की तरह खड़े हैं हनुमानजी 11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी

मध्य प्रदेश में होने जा रहा कैबिनेट विस्तार!, मोहन यादव चेक करेंगे मंत्रियों विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 8, 2025
in मध्यप्रदेश
0

ग्वालियर: चंबल को वीरों की भूमि कहा जाता है. क्योंकि इस जमीन से अनेकों ऐसे वीर निकले हैं, जिन्होंने देश की सेवा की, अपने प्राण न्योछावर किए और आज भी देश के सुरक्षाबलों में शामिल होकर देश की रक्षा कर रहे हैं. अब चंबल के लिए एक और गर्व की बात है कि ग्वालियर की बेटी मुक्ता सिंह भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है. बिहार के गया ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) की पासिंग आउट परेड में उन्हें ओवरऑल मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है.

भिंड में जन्म, ग्वालियर में ग्रेजुएशन की

मुक्ता सिंह मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली हैं. लेकिन उनका जन्म मध्य प्रदेश के भिंड में हुआ जो उनका ननिहाल था. चूंकि मुक्ता के पिता राजबीर सिंह भी एयरफोर्स अधिकारी थे, ऐसे में स्कूलिंग के लिए वे पिता के साथ अलग अलग जगहों पर रहीं और अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. बाद में अपने घर ग्वालियर में रहकर इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन पूरी की और कुछ समय मालनपुर फैक्ट्री में जॉब भी की.

परिवार में है देश सेवा का जज्बा

मुक्ता के पिता राजबीर सिंह ने  को बताया कि “90 के दशक में वे भिंड में रहे. उन्होंने वहीं अपनी ग्रेजुएशन शहर के एमजेएस कॉलेज से पूरी की. इसी दौरान उन्होंने एयरफोर्स जॉइन किया. इसके बाद भिंड में ही उनकी शादी हरवीर सिंह यादव की बेटी बृजमोहिनी यादव से हुई. जो खुद एक स्पोर्ट्स पर्सन थी.” यानी पूरे खानदान में ही देश भक्ति का जज्बा शुरू से ही रहा.

पिता ने नामकरण के साथ ही तय कर लिया था भविष्य

राजबीर सिंह यादव कहते हैं कि “बेटी का जब जन्म हुआ तो उसके नामकरण के समय ही ये सोच लिया था कि उसे डिफेंस में ही भेजेंगे. क्योंकि डिफेंस से जुड़े हर पिता की पहली इच्छा होती है कि उनके बच्चे भी डिफेंस फोर्सेज का हिस्सा बने. इसलिए उसका नाम हमने ‘मुक्ता’ रखा था और आज वो सपना पूरा हो चुका है.”

ननिहाल में हुई फिजिकल की तैयारी

पिता राजबीर सिंह के मुताबिक उनकी और मुक्ता के नाना दोनों की शुरू से इच्छा थी कि वह आर्मी ऑफिसर बने. मां भी स्पोर्ट्स से जुड़ी थीं, इसलिए उन्होंने भी मुक्ता को हमेशा प्रेरित किया कि उसे डिफेंस की तैयारी करनी चाहिए. चूंकि डिफेंस के लिए फिजिकल की तैयारी भी जरूरी है, इसके लिए उसका यह पार्ट ननिहाल में हुआ. मामा राधे गोपाल यादव जो खुद एक स्पोर्ट्स पर्सन और कोच हैं, उन्होंने मुक्ता को तैराकी और फिजिकल की ट्रेनिंग करायी.

नाना चाहते थे आर्मी अफसर बने मुक्ता

मुक्ता के मामा राधे गोपाल यादव ने बताया कि “उनके पिता हरबीर सिंह यादव का चयन भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ था. लेकिन उस समय युद्ध चल रहा था तो उनके पिता ने उन्हें आर्मी जॉइन नहीं करने दी. इस बात का मलाल हरबीर सिंह को हमेशा रहा. इसलिए वे चाहते थे कि उनके घर से कोई आर्मी में जाए. इसीलिए उन्होंने मुक्ता को आर्मी ऑफिसर बनने के लिए सीडीएस के प्रयास के लिए प्रेरित किया और भिंड में उसकी फिजिकल ट्रेनिंग हो सकी.

देश में पहली रैंक हासिल कर हुआ था सिलेक्शन

ऐसा नहीं है कि मुक्ता सिंह के लिए ये सफर आसान रहा है. उन्हें शुरुआती 2 प्रयासों में मेरिट में जगह नहीं मिली. लेकिन तीसरे अटेम्प्ट में मेहनत का फल मिला और उन्होंने शोर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल महिला-32 कोर्स में ऑल इंडिया-1 रैंक हासिल की. शुरुआत में उन्हें चेन्नई ओटीए में प्रशिक्षण मिला. लेकिन कुछ समय बाद उनका बिहार के गया ओटीए में ट्रांसफर कर दिया गया.

OTA में मिला लीडरशिप का मौका

उनकी मेहनत की वजह से ओटीए गया में उन्हें लीडरशिप का मौका मिला. पहले अकादमी अंडर ऑफिसर (AUO), फिर जूनियर अंडर ऑफिसर(JUO) और फिर बटालियन अंडर ऑफिसर (BUO) के तौर पर लीडर बनकर उभरी और उन्होंने हर परीक्षा में खुद को अव्वल साबित किया. इस दौरान उन्हें कई चोटों का सामना करना पड़ा और 3 बार अपने कोर्स को शुरुआत से शुरू करना पड़ा. लेकिन वह हार नहीं मानीं.

Previous Post

मध्य प्रदेश में होने जा रहा कैबिनेट विस्तार!, मोहन यादव चेक करेंगे मंत्रियों विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट

Next Post

सीधी में खाद का संकट, दिनभर भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहते किसान, फिर भी लौट रहे खाली हाथ

Next Post

सीधी में खाद का संकट, दिनभर भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहते किसान, फिर भी लौट रहे खाली हाथ

इंदौर नगर निगम के झोन क्रमांक 15 (द्रविड़ नगर) की महिला सफाई कर्मचारियों ने CSI संदीप डांगे की शिकायत करते हुए कहा कि संदीप डांगे ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। 
महिलाओं ने आरोप लगाया कि संदीप खुद कई दिनों तक नौकरी पर नहीं आता, जबकि उन्हें टाइम टेबल के बहाने कम से बाहर कर दिया है। कर्मचारियों ने CSI के व्यवहार को लेकर भी शिकायत की है। 
उधर CSI का कहना है की सफाईकर्मी समय पर काम पर नहीं आती हैं, इसलिए उन्हें बाहर किया है। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय है। जिन 8 कर्मचारियों को निकाला है वह काम में लापरवाही करती हैं। 
.
.

#Janhitmedia #indore #csi #imc #todaynews 
#breakingnews  #news #shorts #viral
कर्मचारियों ने जन सुनवाई में की CSI की शिकायत
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 7 4 5 4
Users Today : 57
Total Users : 17454
Views Today : 76
Total views : 32008
Who's Online : 0
Server Time : September 22, 2026 11:03 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.