• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बिना परमिशन के खड़ी कर दी 5 मंजिला ईमारते मप्र के 13 अधिकारी IAS और 9 IPS बनेंगे चालू वित्तीय वर्ष में बिजली चोरी के 7600 से अधिक प्रकरण अग्रिम कर 30 जून तक भरने पर 6 टका छूट श्रमिको को नशे से दूर रहने और पौधे लगाने की शपथ दिलाई जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र: झोन पर शिफ्ट करने से बिगड़ेगी व्यवस्था 8 माह बाद सहकारिता में निर्वाचन प्राधिकारी नियुक्त ब्रिक्स सम्मेलन कल इंदौर में, 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे बंगले की अनुमति लेकर ब्लॉक बनाए, 4 गुना किया निर्माण अब झोनल ऑफिस में बनेंगे जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र

शिक्षा, बाढ़ और घुसपैठिए… RSS की समन्वय बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 7, 2025
in महाराष्ट्र
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का रविवार को आखिरी दिन था. बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कई जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय समन्वय बैठक में शिक्षा क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विद्या भारती, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, भारतीय शिक्षण मंडल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न संगठनों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के अनुभव साझा किए. शिक्षा में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक मातृभाषा में पढ़ाई को प्रोत्साहित करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं. भारतीय ज्ञान परंपरा और शिक्षा के भारतीयकरण हेतु पुस्तकों के पुनर्लेखन और शिक्षक प्रशिक्षण पर भी कार्य प्रगति पर है.

पत्रकार वार्ता में देश की सामाजिक परिस्थितियों पर भी चर्चा का उल्लेख किया गया. पंजाब में बढ़ते मतांतरण और युवाओं में फैलते नशे को लेकर चिंता व्यक्त की गई और सेवा भारती व विद्यार्थी परिषद द्वारा समाज जागृति और नशा मुक्ति अभियानों की जानकारी दी गई. पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ और नागरिक सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर गंभीर चिंता जताई गई, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में घटती हिंसा और बढ़ते विकास के संकेतों को सकारात्मक माना गया. मणिपुर की हाल की घटनाओं पर संवाद-आधारित शांति प्रयासों की सराहना की गई.

जनजातीय क्षेत्रों के संदर्भ में बताया कि नक्सली और माओवादी हिंसा में कमी आई है, परंतु समाज को भ्रमित करने के प्रयास अभी भी जारी हैं. वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा छात्रावासों और जनजातीय अधिकारों पर किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया तथा जनजातीय समाज तक भारतीय परंपरा और राष्ट्रीय विचार पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया.

संघ शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर भी चर्चा

संघ शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई. पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे. 02 अक्टूबर 2025 को नागपुर में विजयादशमी उत्सव के साथ शताब्दी वर्ष का औपचारिक शुभारंभ होगा. महिला सहभागिता पर विशेष बल देते हुए सुनील आंबेकर जी ने कहा कि क्रीड़ा भारती द्वारा महिला खिलाड़ियों में योग-ज्ञान और अध्ययन को बढ़ावा दिया जा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित 887 कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संगठनों में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है.

मतांतरण, घुसपैठ, काशी-मथुरा जैसे विषयों पर भी विचार व्यक्त किए और स्पष्ट किया कि इन समस्याओं का समाधान संघर्ष या आंदोलन से नहीं, बल्कि कानूनी और आपसी बातचीत से खोजा जाएगा. भाषा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में होनी चाहिए और सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान आवश्यक है. अंग्रेजी का विरोध नहीं है, किंतु भारतीय भाषाओं को शिक्षा और शासन में उचित स्थान मिलना चाहिए.

उन्होंने बताया कि 06 सितंबर की रात्रि में आयोजित कार्यक्रम में लोकगायक अनवर खान ने अपनी प्रस्तुति दी और सरसंघचालक जी ने उनका अभिनंदन किया. सुनील आंबेकर जी ने कहा कि दिशा सकारात्मक है, यद्यपि कुछ विषयों पर अभी और कार्य अपेक्षित है. पत्रकार वार्ता के दौरान जोधपुर प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा, सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर, प्रदीप जोशी भी उपस्थित रहे.

Previous Post

सुसाइड के लिए महिला ने नदी में लगाई छलांग, तभी दिखा मगरमच्छ; तैरकर भागी…रात भर पेड़ पर बैठी रही

Next Post

क्या सरकारी बैठकों में शामिल होते हैं सीएम रेखा गुप्ता के पति? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल

Next Post

क्या सरकारी बैठकों में शामिल होते हैं सीएम रेखा गुप्ता के पति? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल

मामला इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक एक का है,  जहां पूर्व पार्षद अग्निहोत्री के पंप पास से सिरपुर माध्यमिक स्कूल से होते हुए कांकड़ जाने वाले मार्ग पर पिछले करीब एक साल से धीमी गति से बन रही पुलिया के लिए रहवासियों ने आज प्रदर्शन किया। 
वार्ड एक के कांग्रेस नेता अनवर खान के साथ बड़ी संख्या में रहवासियों ने पुलिया पर प्रदर्शन कर जल्दी यातायात शुरू करने की मांग की। इस दौरान मौके पर आए ठेकेदार ने कहा कि नगर निगम की भुगतान प्रक्रिया के कारण काम धीमा है। 
नगर निगम ने 25 प्रतिशत राशि का भी भुगतान नहीं किया। निर्माण पूरा करने की अवधि 1 वर्ष है जिसमें अभी 2 माह बाकी है। नगर निगम पैसा दे दे तो जल्दी काम पूरा हो जाएगा।
.
.

#janhitmedia #hindinews #latestnews #news 
#currentaffairs #today #indore #viral #imc 
#breakingnews #indianpolitician #shorts
पुलिया बनाने के लिए रहवासियों का प्रदर्शन #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 3 7 9 8
Users Today : 15
Total Users : 13798
Views Today : 28
Total views : 24325
Who's Online : 0
Server Time : June 13, 2026 3:01 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.