ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मदरसे में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र फरानरुद्दीन खान की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक मूल रूप से कटक जिले के आठगढ़ का रहने वाला था और नयागढ़ जिले के नीलापल्ली के एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था. पुलिस जांच में सामने आया है कि फरानरुद्दीन को उसी मदरसे के कुछ सीनियर छात्रों द्वारा लंबे समय से यौन शोषण का शिकार बनाया जा रहा था. जब छात्र ने इस बात को उजागर करने की धमकी दी, तो उसे बेरहमी से मार दिया गया.
पीड़ित के पिता ने राजसुंखला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 1 बजे दो सीनियर छात्रों ने फरानरुद्दीन के साथ यौन शोषण किया और फिर उसे मदरसे के एक बंद पड़े शौचालय टैंक में फेंक दिया. इस हमले में उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं. हमलावरों को लगा कि वह मर चुका है, लेकिन उसी रात वह किसी तरह उस टैंक से भाग निकला.


Users Today : 84
Total Users : 18406
Views Today : 119
Total views : 33709
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 8:08 pm