लुधियाना: स्थानीय कस्बा लाडोवाल के नजदीक सतलुज दरिया में पानी की बढ़ोतरी के चलते ठोकर नंबर-5 के पास धुस्सी बांध को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते इलाके के लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
जैसे ही लोगों को बांध के नुकसान की सूचना मिली, तुरंत सैकड़ों लोग बांध पर इकट्ठा हो गए और उसे मजबूत करने के लिए उचित प्रबंध शुरू कर दिए। इसके बाद इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम पूनम प्रीत कौर, बीडीपीओ राजेश चड्ढा, थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और बांध की मजबूती का कार्य शुरू कर दिया गया।


Users Today : 86
Total Users : 18516
Views Today : 277
Total views : 34017
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 11:22 pm