दीनानगर : पंजाब में भारी बारिश और तबाही का सिलसिला जारी है। नदियों के उफान और बाढ़ ने जहां लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है, वहीं इस दौरान कई हैरान करने वाले नज़ारे भी सामने आ रहे हैं। गुरदासपुर जिले के भैणी खादर गांव में ब्यास दरिया के बीच बहकर आया एक दुर्लभ पैंगोलिन ग्रामीणों को दिखाई दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे काबू कर पिंजरे में डाला और तुरंत सूचना वाइल्डलाइफ विभाग को दी।
जानकारी के अनुसार, वाइल्डलाइफ पठानकोट के इंचार्ज परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पैंगोलिन को सुरक्षित नदी किनारे जंगल में छोड़ दिया। इस अनोखे जीव को देखने के लिए इलाके के लोग दूर-दराज़ से पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक पैंगोलिन एक दुर्लभ प्रजाति का जीव है, जो ज़्यादातर रात में सक्रिय रहता है और अपनी सुरक्षा के लिए गोल होकर बैठ जाता है। पंजाब में इसे देखना बेहद कम होता है। लोगों का कहना है कि बाढ़ और भारी बारिश के कारण कई जंगली जीव अपने ठिकानों से बाहर निकलकर गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।


Users Today : 32
Total Users : 17429
Views Today : 37
Total views : 31969
Who's Online : 0
Server Time : September 22, 2026 1:19 pm