ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारतीय और पाकिस्तानी सेना आमने-सामने दिखाई देंगी. मौका है रूस में आयोजित होने वाले बड़े सैन्य अभ्यास ZAPAD-2025 का है. 1 सितंबर से 17 सितंबर तक चलने वाले इस मल्टीनेशनल अभ्यास में भारत, पाकिस्तान, चीन समेत 20 देशों की सेनाएं हिस्सा ले रही हैं. भारत की ओर से 70 सदस्यीय दल सोमवार तक रूस रवाना होने की संभावना है.
भारत और रूस के बीच दशकों से गहरे राजनयिक, सामरिक और व्यापारिक रिश्ते हैं. रूस ने हमेशा मुश्किल वक्त में भारत का साथ दिया और भारत ने भी उस भरोसे को कायम रखा. यूक्रेन युद्ध के दौरान जब पश्चिमी देशों ने रूस पर दबाव बनाया, तब भी भारत ने अपने हितों को ध्यान में रखते हुए रूस से संबंध बनाए रखे. इसी कड़ी में भारतीय सेना रूस के बुलावे पर ZAPAD अभ्यास में शामिल हो रही है, भले ही इसमें पाकिस्तान भी मौजूद रहेगा.


Users Today : 60
Total Users : 18382
Views Today : 89
Total views : 33679
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 2:01 pm