केरल कांग्रेस की एक विवादित पोस्ट ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. दरअसल, कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में बिहार और बीड़ी के बीच तुलना की थी, जिसके बाद विरोधी पार्टियां जमकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को बिहार और बिहारी का अपमान करने में मजा आता है. वहीं बिहार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में कहा कि यह कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन का सबसे बड़ा प्रतीक है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने चरित्र को कितना भी दबाने की कोशिश करे, लेकिन वह बाहर आ ही जाता है.
बिहार के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने केरल कांग्रेस की पोस्ट को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता बिहारी और बिहार को अपमानित करने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि केरल कांग्रेस ने जिस तरह की पोस्ट की है उससे साफ पता चलता है कि बिहार के लोगों का अपमान करना या बिहार को छोटा दिखाना कांग्रेस पार्टी का काम है. इसलिए कांग्रेस पार्टी ने ‘बी से बीड़ी और बी से बिहारी’ कहा. जायसवाल ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज बिहार की जनता पूछ रही है कि क्या कांग्रेस बिहारी की तुलना बीड़ी से करते हैं? उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इसे माफ नहीं कर सकती है. इस तरह की पोस्ट से कांग्रेस की मानसिकता सबके सामने आ गई.


Users Today : 75
Total Users : 18397
Views Today : 109
Total views : 33699
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 5:35 pm