मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नई दिल्ली में विभिन्न राजदूतों और मिशन प्रमुखों के साथ संवाद बैठक में गुजरात के वैश्विक विकास की चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 69 लाख यूएस डॉलर के एफडीआई एवं निर्यात में 27 प्रतिशत योगदान के साथ गुजरात सुदृढ़ वैश्विक संपर्क रखने वाला राज्य बना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशादर्शन में आयोजित होने वाली वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंसेज (वीजीआरसी) के पूर्वार्ध के रूप में नई दिल्ली में राज्य सरकार द्वारा आयोजित संवाद बैठक में लगभग 45 राष्ट्रों के राजदूत, उच्चायुक्त तथा प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री ने इस संवाद बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से 2003 में शुरू हुई वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) की उत्तरोत्तर सफलता के परिणामस्वरूप गुजरात व्यापारी राज्य की इमेज से आगे बढ़कर अब न्यू एज इंडस्ट्री का हब बनने की ओर अग्रसर है. उन्होंने यह भी कहा कि एआई, स्पेस टेक, फिनटेक, सेमीकंडक्टर, डिफेंस एंड एयरोस्पेस, ईवी तथा ग्रीन एनर्जी जैसे फ्यूचरिस्टिक सेक्टर्स के उद्योगों के केन्द्र के साथ गुजरात देश का पथ प्रदर्शक राज्य बना है.


Users Today : 38
Total Users : 18468
Views Today : 142
Total views : 33882
Who's Online : 4
Server Time : October 22, 2026 8:30 am