• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

कल का मौसम 5 सितंबर: दिल्ली-बिहार में भारी बारिश, UP-पंजाब को मिलेगी राहत; जानें अन्य राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 4, 2025
in दिल्ली/NCR
0

देशभर में बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. पंजाब, जम्मू में लोग बारिश और बाढ़ का दंश झेल रहे हैं. वहीं इस बीच आईएमडी ने मौसम से जुड़ा राहत भरी जानकारी दी है. पंजाब, जम्मू और उत्तर प्रदेश के लोगों को 5 सितंबर को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों के अधिकतर जिलों में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम ही है. वहीं दिल्ली और बिहार के लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं होने वाली हैं. आईएमडी ने दोनों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस बीच बाढ़ के कहर ने पंजाब और जम्मू में भयंकर तबाही मचाई है. पंजाब में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कश्मीर में 50 से अधिक लोगों को जान गवानी पड़ी है.

दिल्ली में शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी बारिश का सिलसिला आने वाले 3 दिनों तक जारी रहेगा. भारी बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. निगमबोध घाट, बदरपुर, गढ़ी, खादर, पुराना उस्मानपुर गांव, मोनेस्ट्री, यमुना खादर, यमुना बाजार, विश्वकर्मा कालोनी और प्रधान गार्डन में लबालब पानी भरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की रफ्तार धीमी रहने वाली है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं दिल्ली एनसीआर के कुछ जिले गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और बागपत में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. इस दौरान लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है.

पंजाब में मिलेगी राहत

पंजाब के लोगों को बाढ़ के बीच बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद जताई है. हांलांकि, लोगों को बाढ़ के कहर अभी भी सामना करना पड़ेगा. राज्य में करीब 1400 गांव जलमग्न हो गए हैं और अब तक बाढ़ और बारिश की वजह से 37 लोगों की मौत हो चुकी है. एनडीआरएफ की टीम लगातार लोगों की मदद में लगी हुई है.

बारिश के बाद बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बारिश से राहत की उम्मीद है. हालांकि पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की आशंका है. मौसम विभाग ने हल्की से लेकर मध्यम बारिश की चेतावनी भी जारी की है. वहीं, अभी भी निचले इलाकों में बाढ़ से बुरा हाल है. लोग बारिश-बाढ़ और भूस्खलन का दंश झेल रहे हैं.

जम्मू-श्रीनगर हाईवे समेत कई रास्ते बारिश और बाढ़ से टूट गए हैं. पुलों को नुकसान हुआ है, जिससे यातायात बाधित है. सैकड़ों घर तबाह होने से लोग सड़क पर आ गए हैं. बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कई गांवों को खाली कराया है. जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मुगल रोड और किश्तवाड़ सिंथनटान-अनंतनाग मार्ग बंद होने से कश्मीर का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है. कई वाहन अभी भी फंसे हुए हैं.

उत्तराखंड में थमेगा बारिश का कहर

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए बारिश को लेकर राहत भरी खबर दी है. आईएमडी के मुताबिक, राज्य के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी. हालांकि राज्य के कई बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना जताई है.

बिहार में जमकर होगी बारिश

बिहार के उत्तरी भाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शिवविहार, दरभंगा, वैशाली, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल में बारिश लोग परेशान हैं. इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है.

Previous Post

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले बड़ी सफलता, खुलेगा नेशनल हाइवे-2, कई अन्य समझौते भी हुए

Next Post

सितंबर का महीना, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर, चोराबाड़ी ग्लेशियर पर एवलांच… उत्तराखंड के मौसम के अनेक रंग!

Next Post

सितंबर का महीना, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर, चोराबाड़ी ग्लेशियर पर एवलांच… उत्तराखंड के मौसम के अनेक रंग!

दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्र में जघन्य अपराधों, छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सरकार और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के झूठ बोलने तथा  महिला पत्रकार से पुलिस द्वारा मारपीट के मामले सहित कई मुद्दों पर अब अधिवक्ता मुखर हो गए हैं। 
दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पटियाला कोर्ट हाउस से सुप्रीम कोर्ट तक सड़क पर पैदल मार्च निकाला और कहा कि अब हम सरकार को प्रधानमंत्री या किसी भी संवैधानिक संस्था को देश से झूठ नहीं बोलने देंगे।
वकीलों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री या कोई भी संवैधानिक संस्था देश से झूठ बोलती है तो हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट को खुद संज्ञान देना होगा उन्होंने यह भी कहा की "बेंच को डरने की जरूरत नहीं है बार  उनके साथ है"।  कुल मिलाकर अब भ्रष्टाचार ही नहीं सरकार द्वारा परोसे जा रहे झूठ को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
यह भी कहा कि एक महिला पत्रकार को बुरी तरह मारा गया है, इस तरह की हरकते बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।  
.
.

#janhitmedia #indore #delhi #advocate #news 
#supremecourt #pmmodi #electioncommission 
#breakingnews #viral #shorts #currentaffairs
दिल्ली में वकीलों का पैदल मार्च, बोले अब झूठ नहीं चलेगा
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:15 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.