पंजाब के मौसम लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी जारी की है कि लुधियाना, होशियारपुर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, पठानकोट और गुरदासपुर समेत कई इलाकों में अगले 3 घंटों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में 112 (Punjab SDMA) पर कॉल करें।

बता दें कि हिमाचल में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति को और अधिक डरावना बना दिया है। पंजाब का कोई भी जिला इस समय बाढ़ के प्रकोप से अछूता नहीं है। राज्य सरकार पंजाब को प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त राज्य घोषित कर चुका है, क्योंकि सभी 23 जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित है। हालांकि पंजाब के सभी जिलों के शहर बाढ़ से सुरक्षित रहे, लेकिन गांवों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।


Users Today : 31
Total Users : 18970
Views Today : 46
Total views : 34715
Who's Online : 0
Server Time : October 27, 2026 4:29 pm