भारत में इस समय कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित दिल्ली में भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं. हर तरफ अफरा-तफरी है और लोग बारिश के कहर से परेशान हो गए हैं. जहां भारत में पड़ रही यह मूसलाधार बारिश मुसीबत बना रही है. वहीं, हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है जो बताती है कि अमेजन के जंगलों में बारिश क्यों धीरे-धीरे कम होती जा रही है.
अमेजन का जंगल दुनिया का सबसे बड़ा ट्रॉपिकल जंगल है. यह दक्षिण अमेरिका के 9 देशों में फैला हुआ है ब्राजील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ़्रेंच गयाना (जो फ्रांस का क्षेत्र है). हाल ही कि रिसर्च में सामने आया है कि समय के साथ बारिश कम होती जा रही है. साल 1985 से 2020 के बीच हर साल ड्राई-सीजन में बारिश लगभग 21 मिलीमीटर कम हुई.


Users Today : 44
Total Users : 18474
Views Today : 201
Total views : 33941
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 11:26 am