केंद्र सरकार ने GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) में अब तक का सबसे बड़ा सुधार लागू करने का ऐलान किया है. GST काउंसिल की बैठक के पहेल दिन लिए गए फैसले में टैक्स की मौजूदा चार स्लैब्स को घटाकर सिर्फ दो कर दिया गया है. 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए गए हैं, अब केवल 5% और 18% की दरें रहेंगी. वहीं आज काउंसिल की बैठक का दूसरा दिन है. आज भी कई बड़े ऐलान हो सकते हैं.
सरकार ने इसे “नेक्स्ट-जेनरेशन GST रिफॉर्म” का नाम दिया है, जो 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू होगा. इसका सीधा असर आम जनता, किसानों, छात्रों, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा. सरकार का दावा है कि यह फैसला जीवन यापन को सस्ता बनाने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार देगा.


Users Today : 7
Total Users : 17342
Views Today : 106
Total views : 31735
Who's Online : 3
Server Time : September 20, 2026 5:38 am