उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर रात कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में बीते सोमवार को हुए पुलिस लाठीचार्ज और मंत्री राजभर की कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में किया गया.
इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं छात्रो और पुलिस के बीच तीखी भी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया. प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव के हालात बन गए.


Users Today : 97
Total Users : 18419
Views Today : 137
Total views : 33727
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 10:19 pm